उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के दौरा बगैर अनुमित के सभा नहीं की जा सकती है। इसी तरह साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में कैलाशवती इंटर कॉलेज के पास भी बिना अनुमति कुछ लोगों ने सभा की है। यहां भी फ्लाइंग स्क्वायड की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने सच्चिदानंद परमेश्वर स्वामी महाराज, सुरेंद्र भारती, विनोद अकेला, राकेश तिवारी, मिंटू सिंह व राम ध्यान के खिलाफ नामजद आैर 12 अज्ञात के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।