7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में पुलिस ने महिला के साथ जबरन किया एेसा काम कि डीएम आॅफिस आत्मदाह करने पहुंच गया परिवार, देखें वीडियो-

डीएम आॅफिस के सामने एक परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, मौके पर मची अफरा-तफरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Mar 2019, 4:33 PM IST

bulandshahr

थाने में पुलिस ने महिला के साथ जबरन किया एेसा काम कि डीएम आॅफिस आत्मदाह करने पहुंच गया परिवार, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के लाख दावे करे, लेकिन इसकी हकीकत कुछ आेर है। दरअसल, थाना गुलावठी के गांव नवादा में खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। पीड़ित परिवार ने जब इसकी शिकायत गुलावठी थाने में की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्इ कार्रवार्इ नहीं की। वहीं पीड़ित पक्ष की महिला का जबरन कागज पर अंगूठा लगवाकर भगा दिया गया। इससे नाराज परिवार आज बुलंदशहर स्थित डीएम आॅफिस पहुंचा आैर मिट्टी का तेल छिड़कर पूरे परिवार ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गर्इ। हालांकि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़ी घटना को होने से रोक लिया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनावः सपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज, मुन्नी ने कहा- भाजपा के इशारे पर हुर्इ कार्रवार्इ

दरअसल, मामला बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव नवादा का है। बताया जा रहा है कि खेत में पानी देने को लेकर 13 मार्च को महेंद्र सिंह की पत्नी का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गर्इ। इस बात की शिकायत को लेकर महेंद्र सिंह पत्नी के साथ थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आर्इ, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। महेंद्र सिंह का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनकी पत्नी का अंगूठा लगवाकर थाने से भगा दिया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। इससे नाराज होकर सोमवार को पीड़ित परिवार मिट्टी के तेल की बोतल लेकर बुलंदशहर स्थित डीएम आॅफिस पहुंचा आैर पुलिस पर कार्रवार्इ नहीं करने का आरोप लगाते हुए तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देखते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तेल की बोतल छीनते हुए बड़ी घटना को होने से रोक लिया।

यह भी पढ़ें- उर्दू गेट गिराने के मामले ने फिर पकड़ा तूल, अखिलेश यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बिठार्इ जांच

अब पीड़ित परिवार का कहना है कि जिलाधिकारी ने हमारी एप्लीकेशन ले लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विवेक मिश्रा ने बताया परिवार यहां पर आत्मदाह करने आया था, उनकी शिकायत ले ली गर्इ है। मेडिकल के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवार्इ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बड़ा खुलासाः अपर्णा यादव को सपा ने क्यों नहीं दिया टिकट, खुद अखिलेश यादव ने खोला राज