वहीं इस संबंध में स्वार विधानसभा से आजम खान के पुत्र आैर विधायक अब्दुल्लाह आजम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर जिले के माहौल पर चर्चा की थी। साथ ही शुक्रवार को इसका प्रस्ताव अखिलेश यादव को भी भेजा गया, जिसमें बताया गया था कि रामपुर में प्रशासन की वजह से दहशत का माहौल है। इसके बाद अखिलेश यादव ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा। इस पत्र लेकर सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला आैर रामपुर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अब चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के खिलाफ जांच बिठा दी है। बताया जा रहा है कि इसकी जांच अब मुरादाबाद के कमिश्नर आैर आर्इजी को सौंप दी गर्इ है।