7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा कार्यालय के बाहर इस वरिष्ठ नेता पर हुआ जानलेवा हमला, खबर सुनते दौड़े भाजपार्इ, देखें वीडियो

- भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर तीन युवकों ने किया हमला- हमले की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे जिले के बड़े नेता- शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Mar 2019, 10:46 AM IST

shamli

भाजपा कार्यालय के बाहर इस वरिष्ठ नेता पर हुआ जानलेवा हमला, खबर सुनते दौड़े भाजपार्इ, देखें वीडियो

शामली. भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का विरोध करना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया। दरअसल, तीन युवक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। वहीं मौजूद मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दुकान से लोहे का पलटा उठाकर जिलाध्यक्ष के सिर पर दे मारा। इस जानलेवा हमले से पारचा गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की चौथी लिस्ट में कैराना से इस पूर्व सांसद को मिला टिकट, टेंशन में गठबंधन, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

जानाकरी के मुताबिक, सदर कोतवाली के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर शनिवार की दोपहर भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई थी। बैठक के बाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा अपने कुछ सहयोगियों के साथ कार्यालय के नीचे ही छोले-भटूरे की दुकान पर नाश्ता कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां पहले से ही तीन युवक नशे की हालत में बैठे थे और भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा ने इसका विरोध किया तो इसी बीच एक युवक ने दुकान से लोहे का बड़ा पलटा उठाकर जिलाध्यक्ष के सिर पर दे मारा, जिससे जिलाध्यक्ष लहुलुहान हो गए। वहीं अन्य साथियों दीपक चंद्रा, सुनील प्रधान वेदखेडी ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवकों की जमकर धुनाई की। भाजपा नेता पर हुए हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। युवक ने अपना नाम राजेंद सैनी पुत्र रामपाल सैनी निवासी बाबरी बताया है।

यह भी पढ़ें- यूपी की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सपार्इयों की धड़कन बढ़ी

घायल घनश्याम पारचा ने उपचार के बाद आरोपी राजेंद्र को नामजद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष पवन तरार, मनोज शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, सुमित बंसल भी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्कूल में बाल संवारने पर 8वीं की छात्रा को दी एेसी खौफनाक सजा, यह देख कांप जाएगी रूह,देखें वीडियो-