7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: कांग्रेस की चौथी लिस्ट में कैराना से इस पूर्व सांसद को मिला टिकट, टेंशन में गठबंधन, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Mar 2019, 4:15 PM IST

rahul gandhi

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में कैराना से इस पूर्व सांसद को मिला टिकट, टेंशन में गठबंधन, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

नोएडा. 2019 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 27 उम्मीदवारों के नामों का एेलान किया गया है। इनमें सात नाम उत्तर प्रदेश से हैं। कांग्रेस की चौथी सूची में उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं इससे पहले गठबंधन की आेर से तबस्सुम हसन टिकट दिया गया। जबकि भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हरेंद्र मलिक के चुनाव में उतरने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- लोक सभा की इस हाॅट सीट पर होगा महासंग्राम, जया प्रदा आैर आजम खान होंगे आमने-सामने

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस यूपी में कर्इ दिग्गजों के नामों का एेलान कर चुकी है, जिसमें मुरादाबाद लोक सभा सीट से राज बब्बर आैर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुर्इं सावित्री बाई फुले को बहराइच से टिकट दिया गया था। अब कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची मे पश्चिमी यूपी की कैराना लाेकसभा सीट से हरेंद्र मलिक, हरेंद्र मलिक, गौतमबुद्ध नगर सीट से डॉ. अरविंद सिंह, बिजनौर सीट से इंदिरा भाटी और मेरठ सीट से ओम प्रकाश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं अलीगढ़ से चौधरी विजेंदर सिंह, हमीरपुर से प्रीतमलाल लोधी आैर घोषी लोकसभा सीट से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सपार्इयों की धड़कन बढ़ी

जानिये कौन हैं हरेंद्र मलिक

बता दें कि हरेंद्र मलिक पूर्व में सांसद रह चुके हैं। वहीं हरेंद्र मलिक के पुत्र पंकज मलिक भी कांग्रेस से विधायक रहे हैं। हरेंद्र मलिक किसानों पर अच्छी पकड़ है। वे लगातार किसानों के गन्ना भुगतान से लेकर अन्य मुद्दे उठाते रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने उन्हें कैराना लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

स्कूल में बाल संवारने पर 8वीं की छात्रा को दी एेसी खौफनाक सजा, यह देख कांप जाएगी रूह,देखें वीडियो-