7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासाः अपर्णा यादव को सपा ने क्यों नहीं दिया टिकट, खुद अखिलेश यादव ने खोला राज

- मुलायम सिंह यादव ने की थी अपर्णा यादव को संभल सीट से चुनाव लड़ाने की सिफारिश - सपा प्रत्याशियों की चौथी सूची में संभल सीट से डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क को दिया गया था टिकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Mar 2019, 2:54 PM IST

Akhilesh Yadav and Aparna Yadav

बड़ा खुलासाः अपर्णा यादव को सपा ने क्यों नहीं दिया टिकट, खुद अखिलेश यादव ने खोला राज

संभल. समाजवादी पार्टी ने चौथी सूची में अपर्णा यादव का नाम शामिल नहीं किए जाने पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि शुरू से ही संभल लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन सपा की चौथी सूची में संभल सीट से डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम का एेलान कर दिया गया। जबकि सूत्रों के मुताबिक खुद मुलायम सिंह यादव ने अपर्णा यादव को संभल सीट से उतारने की सिफारिश की थी। इस पर अब जाकर अखिलेश यादव ने बयान देते हुए साफ कर दिया है कि अपर्णा यादव को इस लोकसभा चुनाव में इंतजार ही करना होगा।

यह भी पढ़ें- उर्दू गेट गिराने के मामले ने फिर पकड़ा तूल, अखिलेश यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग ने बिठार्इ जांच

दरअसल, एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान जब अखिलेश यादव से अपर्णा यादव को टिकट नहीं देने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि टिकट देने के लिए जगह नहीं बची थी। इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया। बता दें कि संभल लोकसभा क्षेत्र को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। साथ ही ये सीट मुलायम सिंह यादव की भी पसंदीदा सीट रही है। मुलायम सिंह संभल सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने यहां से भार्इ रामगोपाल यादव को भी चुनाव लड़ाया था। यही वजह है कि इस बार लोक सभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव को चुनाव लड़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम के एेलान होते ही कयासों पर विराम लग गया। वहीं अखिलेश यादव के बयान के बाद अब अपर्णा यादव काे किसी भी सीट पर सपा से टिकट मिलने की संभावना खत्म हो गर्इ है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनावः सपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज, मुन्नी ने कहा- भाजपा के इशारे पर हुर्इ कार्रवार्इ

बता दें कि पिछले वर्ष अपर्णा यादव शिवपाल यादव की पार्टी सेक्युलर मोर्चे के मंच पर दिखार्इ दी थी। उस दौरान अपर्णा यादव ने सार्वजनिक मंच से जनसभा को संबोधित किया था। अपर्णा ने कहा था कि वे समाजवादी पार्टी में रहेंगी या सेक्यूलर मोर्चे में इसका फैसला चाचा जी करेंगे। अपर्णा ने कहा था कि मैं चाचा (शिवपाल यादव) को बहुत सम्मान करती हूं। नेताजी के बाद किसी को मानती हूं तो वे शिवपाल चाचा हैं। उस दौरान भी यही कहा गया था कि अपर्णा के शिवपाल यादव के मंच पर जाने आैर भाषण देने से अखिलेश यादव नाखुश हैं आैर अब फिर से यही बातें शुरू हो गर्इ हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अपर्णा यादव को इसी वजह से टिकट नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- उर्दू गेट तोड़ने पर फंसी योगी सरकार, हार्इकोर्ट के सवालों का जवाब देने में छूट सकते हैं पसीने