मुजफ्फरनगर

पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, मिला यह सामान

पुलिस अभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस जांच में और भी कई घटनाओं का खुलसा कर सकती है।

less than 1 minute read
vehicle thief
पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, मिला यह सामान

मुजफ्फरनगर। थाना सिखेड़ा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल एक तमंचा, कारतूस और दो चाकू बरामद किये हैं। पुलिस अभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस जांच में और भी कई घटनाओं का खुलसा कर सकती है।

दरअसल मुज़फ्फरनगर के सिखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों शहजाद, नौशाद और चन्दू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकल जो कि कोतवाली नई मंडी और थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी की गई थीं, वो बरामद की हैं। साथ ही एक 12 बोर का तमंचा, कारतूस और दो चाकू भी बरामद किये हैं। वहीं पुलिस गिरफ्तार चोरों को रिमाण्ड पर लेकर जानकारी जुटाने की बात कह रही है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी कई घटनाओं के खुलने की उम्मीद है।

Published on:
17 Oct 2018 03:51 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश