मुजफ्फरनगर

पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवकों संग गंदा काम करते पकड़ी युवती, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर के पॉश इलाके की गांधी कॉलोनी में पुलिस की रेड
2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर की पॉश कालोनी में कई दिनों से चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांधी कॉलोनी एक मकान से दो लोगों के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर युवती को महिला थाना इंचार्ज के सुपुर्द कर दिया है। जबकि मकान मालिक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

दरअसल, मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर शाम को मुखबिर की सूचना पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए शहर के पॉश इलाके की गांधी कॉलोनी में छापा मारा। इस कॉलोनी की गली नंबर 16 के एक मकान से पुलिस ने एक युवती सहित दो लोग सुरेश और गोपाल को गिरफ्तार किया है। जबकि जिस मकान में ये सेक्स रैकेट चल रहा था उसका मालिक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। आपको बता दें कि शहर की इस पॉश कॉलोनी में काफी लम्बे समय से सेक्स रैकेट का गंदा धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। इसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। बुधवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस रैकेट का खुलासा किया।

सीओ मंडी योगेंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सेक्स रैकेट के इस मामले में अनैतिक देह व्यापर की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और मकान मालिक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं युवती को महिला थाना इंचार्ज के सुपुर्द कर दिया गया है।

Published on:
08 Mar 2018 09:16 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी