मुजफ्फरनगर

शहर में चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, अंदर इस हाल में मिले युवक-युवती

Highlights स्पा सेंटर में मिली आधा दर्जन लड़कियां पुलिस ने संचालक समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल स्पा सेंटर में यह काम होने की मिली थी सूचना

less than 1 minute read
download.jpeg

मुजफ्फरनगर। जिले में चल रहे एक (Spa Center) स्पा सेंटर में अनैतिक कार्यों की सूचना मिलते ही मंगलवार को पुलिस ने (Raid) छापा मारा तो मौके पर हड़कंप मच गया। पुुलिस ने मौके से आधा दर्जन लड़कियों के साथ ही संचालक समेत दो युवकों को पकड़ा। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़कियों को छोडऩे के साथ ही युवक समेत संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सूचना पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, जिले के सिविल लाइंस पुलिस ने मंगलवार को शहर के बीचों बीच स्थित महावीर चौक मार्केट में मौजूद हेलो स्पा सेंटर व सैलून पर छापे मारी कर दी । अचानक भारी संख्या में स्पा सेंटर पर पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने अंदर का हाल देख सभी को मौके पर ही रोक लिया। वही एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि स्पा सेंटर में अनैतिक कार्यों की सूचना पर छापेमारी की गई थी। स्पा सेंटर में आधा दर्जन से अधिक युवतियों के साथ एक युवक भी मिला। वह यहां मसाज कराने पहुंचा था। मौके से ही स्पा सेंटर मालिक विपिन जैन निवासी शामली और मसाज कराने पहुंचे मयंक चौधरी निवासी गांव नरा जड़ौदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही युवतियों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया। उधर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अश्लीलता फैलाना के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
27 Nov 2019 05:10 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा