मुजफ्फरनगर

प्रियंका गांधी फिर बाेली माेदी अपने खरबपति दाेस्ताें के लिए लाए कृषि कानून

किसानाें से कहा ये कृषि कानून आपकाे बर्बाद कर देंगे किसानाें से साथ आने का आह्वान करते हुए बाेली हम लड़ेगे लड़ाई प्रियंका बाेली राजनीतिक चेहरा दिखाने नहीं, आपका दर्द बांटने आई हूं
2 min read
priyannka.jpg
priyanka gandhi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर. प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi ) ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कृषि कानूनाें काे किसान विराेधी बताया और कहा कि यह कानून किसानों काे बर्बाद कर देंगे। माेदी सरकार अपने खबरपति मित्रों के लिए यह कानून लेकर आई है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और जब तक कानून रद्द नहीं हाे जाते किसानाें की आवाज उठाती रहेगी उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी।

यह बातें शनिवार काे मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के मैदान में आयाेजित किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कही। दरअसल किसान पिछले कई महीनाें से कृषि कानूनाें का विराेध कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस भी वेस्ट में अपने लिए जमीन तलाश रही है। कांग्रेस ने किसानाें की आवाज उठाते हुए भाजपा काे घेरना शुरू किया है। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वेस्ट के कई जिलाें में किसान पंचायतें कर चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार काे मुजफ्फरनगर के बघरा में पंचायत बुलाई गई थी।

पंचायत स्थल किसानाें से खचाखच भर गया। प्रियंका गांधी मेरठ के रास्ते हाेते हुए मुजफ्फरनगर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया। दाेपहर करीब ढाई बजे किसान महापंचायत के मंच पर पहुंची प्रियंका गांधी ने अपने पुराने अंदाज काे दाेहराते हुए कहा कि ''मैं राजनीतिक रूप से चेहरा दिखाने नहीं आई हूं'' आपकी लड़ाई लड़ने आई हूं। आपका दर्द बांटने आई हूं। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि किसानाें, जितने खुद्दार आप हाे उतनी ही खुद्दार मैं भी हूं। आपसे जाे वादा करूंगी उसे ऩिभाऊंगी। इस तरह उन्हाेंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर सकते हैं लेकिन अपने घर से कुछ ही दूर धरने पर बैठे किसानों के बीच नहीं जा सकते।

यह भी कहा कि यह सरकार महंगे हवाई जहाज खरीद सकती है लेकिन किसानाें के गन्ने का भुगतान नहीं कर सकती। इस तरह प्रियंका गांधी ने किसानाें के बीच माेदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसानाें काे यह जताया कि कांग्रेस उनकी हितैषी है और उनकी लड़ाई काे मजबूती के साथ लड़ेगी। अपने संबाेधन के अंत में प्रियंका ने किसानाें से हाथ उठाकर आह्वान कराया कि वह इस लड़ाई पीछे नहीं हटेंगे। पंचायत में पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी का मेरठ और सकाैती में भी स्वागत हुआ।

मंच पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमाेद कृष्णम, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक, पूर्व विधायक इमरान मसूद, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सुले, अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्स विजेंद्र सिंह समेत जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश शर्मा और सहारनपुर से जिलाध्यक्ष मुजफ्फरअली गुर्जर व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महािचव दुष्यंत राणा व मनीष त्यागी माैजूद रहे।

Updated on:
20 Feb 2021 06:25 pm
Published on:
20 Feb 2021 06:14 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी