मुजफ्फरनगर

जब पति गया बाजार तो देवर ने भाभी के साथ कर डाला ये गंदा काम

पीड़िता बोली- अकेलेपन का फायदा उठाकर सगे देवर ने ही दिया वारदात को अंजाम
2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. यूपी में महिलाओं पर हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुजफ्फरनगर में भी दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला भोपा क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक देवर पर भाभी ने अपने साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने आरोपी देवर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम नगला बुजुर्ग का है। जहां की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर रिजवान पर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा है कि रविवार की शाम उसका पति शमीम बाजार से दवा लेने के लिए घर के बाहर गया हुआ था। तभी उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके सगे देवर रिजवान ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उसकी कनपटी पर लगा दी और कहा कि अगर उसने विरोध किया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद पति के साथ पीड़िता भोपा थाने पहुंची और इंसाफ की मांग करते हुए रिजवान के खिलाफ तहरीर दी।

यह भी पढ़ें- बीएसएनएल के एजीएम ने चलती बस में इंजीनियर युवती के साथ किया गंदा काम कि मच गया बवाल

इस मामले में भोपा क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी है।

Published on:
24 Apr 2018 01:18 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर