मुजफ्फरनगर

BIG NEWS: मिड डे मील की दाल के साथ पका दिया चूहा, इसके बाद दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

Highlights: -मिड डे मील खाने से 9 बच्चे बीमार पड़ गए -जिसके बाद आनन-फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया -जिसके बाद मिड डे मील की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो उसमें एक मरा हुआ चूहा निकला

less than 1 minute read
mid-day-meal_1575368361.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में जिला प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में मिड डे मील खाने से 9 बच्चे बीमार पड़ गए। जिसके बाद आनन-फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जिसके बाद मिड डे मील की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो उसमें एक मरा हुआ चूहा निकला।

बताया जा रहा है कि यह मिड डे मील हापुड़ की एक संस्था जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्कूल में लाया जाता है। जिलाधिकारी ने मिड डे मील बनाने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली क्षेत के गांव मुस्तफाबाद पचेंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज का है। जहां पर जब बच्चों को मिड-डे मील परोसा गया तो उसे खाने से कईयों की हालत बिगड़ गई। बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जिसके बाद मिड डे मील की जब गहनता से जांच पड़ताल की गई , तो मिड डे मील में चूहा निकला।

बताया जा रहा है कि मिड डे मील के मैन्यू में दाल चावल पकाए गए थे और उसी दाल चावल में चूहे को भी पका दिया गया। फिर इसे मिड डे मील में स्कूल भिजवा दिया गया। घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेश के बाद बीएसए और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। बीएसए राम सागर त्रिपाठी ने मिड डे मील की संस्था जन कल्याण के खिलाफ जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का अस्वासन दिया।

Updated on:
03 Dec 2019 05:50 pm
Published on:
03 Dec 2019 05:43 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा