मुजफ्फरनगर

VIDEO: चुनावी रंजिश में रालोद कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता की कर दी पिटाई, अस्पताल में चल रहा इलाज

-चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट -रालोद कार्यकर्ताओं पर लगा मारपीट का आरोप -बीजेपी कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 11:54 AM IST
muzaffarnagar
चुनावी रंजिश में रालोद कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ता की कर दी पिटाई, अस्पताल में चल रहा इलाज

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। जिसके चलते जगह जगह चुनाव और वोट देने को लेकर चर्चाएं भी शुरू होने लगी हैं। मगर इन्हीं चर्चाओं में वोट देने और ना देने को लेकर छिड़ी बहस के चलते मारपीट भी शुरू हो गई है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर गांव सोंटा का है जहां एक भाजपा कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता की हालत गंभीर है जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरअसल मामला थाना मंसूरपुर क्षेत्र के सोंटा गांव का है। जहां मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक भाजपा कार्यकर्ता बिल्लू उर्फ लोकेश ने गांव के ही रालोद पार्टी से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया है कि रालोद कार्यकर्ताओं ने उस पर भाजपा को वोट ना देकर राष्ट्रीय लोकदल को वोट देने का दबाव बनाया। जिस पर उसने मना करते हुए भाजपा को ही वोट देने की बात कह डाली जिससे नाराज आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे ग्राम प्रधान ने किसी तरह की जान बचाई और उसे थाने लेकर आया जिसके बाद पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव सोंटा के प्रधान सुबोध कुमार का कहना है "पीड़ित व्यक्ति गांव सोंटा का रहने वाला है जो कि भाजपा समर्थक है और गांव के ही कुछ रालोद समर्थक इस इस पर भाजपा को वोट ना देकर रालोद को वोट देने का दबाव बना रहे थे। इसके द्वारा मना करने पर दबंग रालोद कार्यकर्ताओं ने इसकी पिटाई शुरू कर दी और उसी दौरान में वहां से गुजर रहा था। मैंने इससे इसका हाल पूछा और उसके बाद इस घटना की सूचना डायल 100 को दी गयी तो मोके पर पहुंची डायल 100 ने घायल व्यक्ति को थाना मंसूरपुर पहुचाया जहां थाना मंसूरपुर पुलिस ने घायल व्यक्ति की तहरीर लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया है।"

वही थाना मंसूरपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। इस दौरान एसपी सिटी ने बताया कि गांव सोंटा में कुछ व्यक्तियों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी। जिस संबंध में थाना मंसूरपुर पर मुकदमा दर्ज करा दिया है और आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। इस दौरान घायल व्यक्ति बिल्लू उर्फ लोकेश ने बताया कि गांव के दबंग लोग जो कि रालोद पार्टी से ओर में भाजपा से आये दिन मुझे चुनाव के समय भाजपा को छोड़कर रालोद को वोट देने के लिए कहते है जब मैने इस बात का विरोध किये तो दबंगो ने मेरे साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Updated on:
6 Mar 2019, 11:54 AM IST
Published on: