26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP TGT EXAM: बिना इस चीज के नहीं दे पायेंगे परीक्षा, यहां नक़ल माफियाओं पर शिंकजे को बन गया ये प्लान

परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 29 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में 28767 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 6 Mar 2019, 10:34 AM IST

moradabad

UP TGT EXAM: बिना इस चीज के नहीं दे पायेंगे परीक्षा, यहां नक़ल माफियाओं पर शिंकजे को बन गया ये प्लान

मुरादाबाद: यूपी माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा 8 व 9 मार्च को टीजीटी ग्रेड की परीक्षा की आयोजित की जा रही है। महानगर में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 29 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में 28767 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांति पूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये हैं। इसको लेकर आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जा रही है।

डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर अब नहीं कर सकेंगे ये काम, जारी हुआ यह सख्त आदेश

दो पालियों में परीक्षा
डीआईओएस प्रदीप कुमार द्ववेदी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। सभी सेंटरों पर शिक्षा विभाग के ओब्जेर्वेर तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर आयोग द्वारा जारी प्रवेश पत्र और निर्धारित प्रमाण पत्र के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी परीक्षार्थी आयोग के दिशा निर्देश सही से पढ़कर ही परीक्षा देने आयें।

लड़की को बात करते देख गुस्साएं प्रेमी ने दे दी एेसी खौफनाक सजा- देखें वीडियो

ये होगी व्यवस्था
इसके अलावा परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई है। परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य पर होगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाईं गयी है। किसी को भी गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं होगी। परीक्षा की शुचिता के लिए प्रश्न पत्र की खुलते और सील होते आब्जर्वर की मौजूदगी में वीडियो ग्राफी होगी।

Loksabha 2019: गठबंधन में रालोद के शामिल होने पर बीजेपी के इस केंद्रीय मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री की बढ़ गई मुसीबत
टीमें अलर्ट
यहां बता दें कि इससे पहले यूपी टेट और आयोग की कई परीक्षाओं में सेंधमारी हो चुकी है। बीती दो परीक्षाओं में एसटीएफ ने एक दर्जन से अधिक मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया था। इस परीक्षा में भी नक़ल माफिया सक्रीय हो सकते हैं इसके लिए स्पेशल टीम हर जगह तैनात रहेगी।