मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पंप पर लूट के दौरान सेल्समैन को गोली मारकर लुटेरे फरार

लूट के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली लूट के दौरान गोली मारने की वारदात सीसीटीवी में कैद

less than 1 minute read
crime in muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगर ( muzaffarnagar news in hindi) तेल डलवाने के बहाने पेट्रोल पंप पर आए बदमाशों ने सेल्समैन को ( Gun shot ) गोली मार दी। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर लुटेरे भाग गए। घटना को दोपहर के समय अंजाम दिया गया। पुलिस ( muzaffarnagar police) ने लुटेरों की तलाश कराई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

कोतवाली बुढाना क्षेत्र के गांव जाैला में बाइक सवार दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इन्होंने अपने मुंह पर नकाब लगा रखा था। पहले इन्होंने बाइक में पेट्रोल डलवाया और फिर तमंचा निकालकर सेल्समैन पर तान दिया। इस तरह आतंकित करते हुए इन्होंने सेल्समैन से कैश लूट लिया। जब सेल्समैन ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप ( petrol pump) पर हुई लूट की घटना से दहशत फैल गई। बदमाशों के भाग जाने के बाद पेट्रोंल पंपकर्मियों के अलावा अन्य लाेग भी इकट्ठा हाे गए। पुलिस काे घटना की सूचना देते हुए घायल सेल्समैन काे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने पूरे जिले में चेकिंग शुरु कर दी है। लुटोरों काे पकड़ने के लिए एसएसपी ने दाे टीमाें काे लगाया है।

Updated on:
28 Jul 2020 07:24 pm
Published on:
28 Jul 2020 07:21 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो