मुजफ्फरनगर

महिला शिक्षामित्र से दिनदहाड़े लूट, एक लूटेरे को पब्लिक ने दबोचा

वहीं पुलिस ने पब्लिक द्वारा पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। आरोपी ने अपना नाम मनोज जैन बताया जबकि फरार बदमाश आसिफ बताया जा रहा है।

less than 1 minute read
loot.jpg

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना इलाके में दो लुटेरों ने एक महिला शिक्षामित्र से दिनदहाड़े 35 हजार रुपए लूट लिए। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षामित्र बैंक से पैसे निकाल कर अपने घर वापस जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। उसी वक्त दो बदमाशों ने महिला शिक्षा मित्र को दो हज़ार रुपये का नोट दिखा कर झांसे में लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया।

लूट से इलाके में सनसनी

बतया जा रहा है कि कोमल नाम की महिला शिक्षामित्र अपने बैग से रुपए निकालकर गिन रही थी, तभी बदमाशों ने झपट्टा मार लिया। वहीं मौके पर मौजूद पब्लिक के लोगों ने भाग रहे लुटेरों में से एक लुटेरों को दबोच लिया। पहले तो भीड़ ने उसकी पिटाई की, बाद में लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई।

लूट की कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

वहीं पुलिस ने पब्लिक द्वारा पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। आरोपी ने अपना नाम मनोज जैन बताया जबकि फरार बदमाश आसिफ बताया जा रहा है। दोनों आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के ही रहने वाले हैं। इससे पहले भी इन लुटेरों ने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल है।

BY: Pravesh Malik

Published on:
25 Sept 2021 03:13 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा