2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग किशोरी से दुराचार का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

एसएचओ सुरीर अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Sep 2021, 2:50 PM IST

misbehave.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। बावजूद इसके महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला मथुरा जिले के सुरीर थाना इलाके का है, जहां चारा लेने गई नाबालिग से गांव के ही एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक किशोरी को धमकी देकर मौके से फरार हो गया। किशोरी के परिजनों में मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान, दो दिन में पकड़े 300 बंदर

चारा लेने गई थी पीड़िता

जानकारी के मुताबिक सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। किशोरी के माता-पिता खेत में चारा काट रहे थे। तभी पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही किशोरी से युवक मुनेश पुत्र जयपाल ने आकर कहा कि उसके पिता उसे बुला रहे है। आरोपी ने बहाने से नाबालिग को अपने साथ खेत को तरफ भुस की बुर्जी में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

तहरीर के आधार पर जांच कर रही है पुलिस

पीड़िता शोर मचाकर किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी, जिसके बाद आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लिखित तहरीर दी। एसएचओ सुरीर अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : प्रेमिका के भाई को शराब में पिलाई जहर, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश