2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइमरी स्कूल बना तालाब, पढ़ाई छोड़ नहाते दिखे छात्र

खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूल के जलभराव को लेकर कई बार सचिव व खंड विकास अधिकारी को अवगत करा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Sep 2021, 3:00 PM IST

mathura_student.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शेरगढ इलाके के जंघावली में स्थित स्कूल तालाब बन गया है। इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है। स्कूल में जलभराव को रोकने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इसी संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि ग्राम प्रधान और बड़े अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि डेंगू और वायरल बुखार ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : नगर निगम ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान, दो दिन में पकड़े 300 बंदर

पानी भरने से स्कूल हुआ बंद

जिले के छाता ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरगढ़ के ग्राम जंघावली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बरसात का पानी भर जाने के कारण स्कूल बंद हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने स्कूल की दुर्दशा के संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, लेकिन अभी तक स्कूल की तरफ ना तो प्रधान का ध्यान है और ना ही शासन-प्रशासन ने कोई ध्यान दिया है।

जलभराव से स्कूल में पढ़ाना हुआ असंभव

स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सचिव से स्कूल की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार बात की है। ग्राम प्रधान की अनदेखी के चलते स्कूल के पड़ोस में बने कई मकानों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से मकान की दीवार फट गई हैं। स्कूल के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति दहशत की जिंदगी जी रहे है। ऐसी स्थिति में स्कूल में पढ़ाना असंभव हो गया है।

कई बार कराया जा चुका है अवगत

वहीं इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि स्कूल के जलभराव को लेकर कई बार सचिव व खंड विकास अधिकारी को अवगत करा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिसकी वजह से स्कूल को फिलहाल बंद करना पड़ा है।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : नाबालिग किशोरी से दुराचार का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश