मुजफ्फरनगर

कमिश्नर ने कांवड़ियों के लिए इन सुविधाओं के इंतजाम के दिए निर्देश

सहारनपुर के मण्डलायुक्त संजय कुमार ने कांवड़ मार्ग का कया निरीक्षण कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना चुनौती

2 min read
muzaffarnagar
कमिश्नर ने कावड़ियों के लिए इन सुविधाओं के इंतजाम के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर. कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर सहारनपुर मंडल के मण्डलायुक्त संजय कुमार ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर कावड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में सम्मलित है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को उत्तराखण्ड की सीमा से उनके गन्तव्य तक पहुंचाने का हमारा दायित्व है। हमारे सभी विभागीय अधिकारी डयूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहे। उन्होंने कहा कि आशा है कि अधिकारीगण अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और अपने से सम्बन्धित दायित्वों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

दरअसल, सहारनपुर मंडल के मण्डलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल मुजफ्फरनगर पहुंचे, जिन्होंने मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव और अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग हाईवे, सिसौना, बागोवाली, बझेडी, बझेडी अन्डरपास, इन मार्गो पर पड़ने वाले शिविरों, मदनी चौक, कच्ची सडक, अहिल्याबाई चैक से शिवचौक और शिवचौक पर बनाए जा रहे कांवड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि कही पर भी जल भराव की समस्या उत्पन्न न होने पाये। कांवड़ मार्गों से कंकर हटवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां से कांवड मार्ग की एण्ट्री हो। वहां साईन बोर्ड लगवाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए साईनबोर्ड बनवाये जाये। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के गेट पर भी कांविडियों के लिए भव्य स्वागत द्वारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को शंतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि कांवड़ लाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।

Published on:
20 Jul 2019 07:09 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा