मुजफ्फरनगर

अयोध्या फैसले के बाद यहां हुआ श्रीराम सेतु संधावली उद्घाटन, 14 वर्षों से लोगों को था इंतजार, देखें वीडियो

Highlights: -14 वर्षों से अधूरे पड़े फ्लाईओवर का फीता काटकर लोकार्पण किया -केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की पहल से फ्लाईओवर पूरा हो सका -इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस फ्लाईओवर का नाम श्रीराम सेतु संधावली रखा है

2 min read
screenshot_from_2019-11-17_16-21-53.jpg

मुजफ्फरनगर। जपनद में केंद्रीय पशुपालन डेयरी और मत्स्य राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली देहरादून हाईवे (nh-58) पर 14 वर्षों से अधूरे पड़े फ्लाईओवर का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस फ्लाईओवर का नाम श्रीराम सेतु संधावली रखा है।

दरअसल, जनपद मुजफ्फरनगर में लगभग 14 साल पहले दिल्ली देहरादून हाईवे संख्या 58 बाईपास का निर्माण कराया था। जिसमें गांव संधावली के निकट रेलवे लाइन पर बनाए गए फ्लाईओवर के एक साइड के हिस्से के नीचे मस्जिद आने की वजह से उसी समय से यह फ्लाईओवर अधूरा था। इसका केवल एक साइड निर्माण किया गया था। इन 14 वर्षों में इस फ्लाईओवर पर सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 57 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अधूरे पड़े इस फ्लाईओवर का निर्माण कराने का बीड़ा उठाया।

इसके बाद पिछले वर्ष फ्लाईओवर के निर्माण में रोड़ा बने धार्मिक स्थल को कानूनी प्रक्रिया के तहत हटवा कर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया था। जो अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जिसका केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा विधि विधान के साथ फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस फ्लाईओवर का नामकरण भी कर दिया जिसका नाम श्री राम सेतु संधावली रखा गया है।

Updated on:
17 Nov 2019 04:57 pm
Published on:
17 Nov 2019 04:55 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा