गाजियाबाद. जिले के पुलिस कप्तान पुलिस को मुस्तैद करने के लिए लगातार रात-दिन थाने-चौकियों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। बावजूद इसके चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे ही चाेरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, चोरों ने साहिबाबाद के शालीमार गार्डन पुलिस चौकी के पीछे से इको कार को चुरा लिया है। हालांकि कार चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।