मुजफ्फरनगर

3 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या के मामले में कोर्ट ने मात्र 3 माह में सुनाया ऐतिहासिक फैसला

बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाले माता-पिता समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा
2 min read
muzaffarnagar
3 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या के मामले में कोर्ट ने मात्र 3 माह में सुनाया ऐतिहासिक फैसला

मुजफ्फरनगर. मासूम की हत्या के एक मामले में एसीजीएम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। बता दें कि 3 माह पहले 3 साल की मासूम गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसीजीएम कोर्ट ने मात्र 3 माह में ऐतिहासिक फैसला देते हुए मासूम के हत्यारोपी माता-पिता समेत हत्या की सलाह देने वाले एक अन्य व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है । सजा होने के बाद कोर्ट से तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि माता-पिता ने जमीनी विवाद में अपने भाई को फंसाने के लिए अपनी ही बेटी की हत्या को अंजाम दे दिया था।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग का है। जहां 2 मई 2018 को पिता शमीम ने अपनी पत्नी खुशनसीब व अपने दोस्त जहीर अब्बास के साथ मिलकर अपनी 3 साल की मासूम बेटी लाइबा की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद शमीम ने अपने छोटे भाई मोबान पर अपनी बेटी के अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया था। बच्ची की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के माता-पिता से गहन पूछताछ की। पुलिस को माता-पिता के बयान संदिग्ध लगे। इसके बाद उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो माता-पिता मात्र 3 घंटे में ही टूट गए।

शमीम नेे बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका छोटे भाई मोबान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए उसने पत्नी खुशनसीब और अपने एक दोस्त के साथ अपनी बेटी की गला रेतकर हत्या करने की योजना बनाकर भाई को फंसाने की साजिश रच डाली। इस तरह पुलिस ने मासूम लाइबा की हत्या का मात्र 3 घंटे में ही खुलासा करते हुए माता-पिता सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब तीन महीने चली सुनवाई के बाद एसीजीएम कोर्ट सेकंड न्यायाधीश अजय कुमार ने मासूम की हत्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए तीनों हत्यारोपियों को उम्र कैद की सजा सुना दी है। इसके साथ ही तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद तीनों हत्यारोपियों को जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Published on:
29 Aug 2018 01:37 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा