मुजफ्फरनगर

इस वजह से कैराना उपचुनाव का ऐलान होते ही सड़कों पर ढोल लेकर निकली पुलिस

शामली पुलिस ने गांव व शहरों की गलियाें में जाकर कराई मुनादी, पूरे जनपद में हो रही है चर्चा

2 min read
shamli police

शामली। कैराना उपचुनाव का ऐलान होने के अगले दिन शामली पुलिस ने जनपद की गलियाें में जाकर ढोल बजाए और लाउडस्पीकर से ऐसी मुनादी कराई, जिसकी चर्चा पूरे जनपद में हो रही है। गुरुवार को चुनाव आयोग ने कैराना उपचुनाव के लिए 28 मई को वोटिंग की तारीख का ऐलान किया। 31 मई को इसका रिजल्ट आएगा। वहीं, शुक्रवार को शामली पुलिस सड़कों पर ढोल और लाउडस्पीकर लिए नजर आई।

पुलिस ने शुरू की अनोखी पहल

शामली पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। यहां पर पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नायाब तरीका ईजाद किया है। शुक्रवार को पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए गांव और शहरों में ढोल व लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। यह मुनादी वारंटियों को कोर्ट में पेश होने के लिए कराई गई है।

बदमाशों को दी हिदायत

इस दौरान पुलिस ने हिदायत दी है कि अगर वे कोर्ट में पेशी पर नहीं आएंगे तो उनके घरों की कुर्की की जाएगी। पुलिस का यह अनोखा तरीका शामली की जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का यह मास्टर प्लान कारगर साबित होता भी दिखाई दे रहा है।

मॉनिटर टीम नाम दिया गया इसको

एसपी देवरंजन वर्मा ने इस नई पहल को मॉनिटर टीम नाम दिया है। इसमें एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी सवार होकर गांव व शहरों में जाकर लाउडस्पीकर से मुनादी कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे शातिर अपराधियों पर भी नजर रख रहे हैं। एसपी शामली की यह मॉनिटर टीम अब रोजाना आराधियों के घर जाकर उनके परिजनों से उनके वर्तमान पते और काम के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस के ऐसा करने का उद्देश्य क्राइम को कंट्रोल करना है।

पुलिस है यह उम्मीद

एसपी शामली श्लोक कुमार का कहना है कि शामली में यह अनोखी पहल शुरू की गई है। गैर जमानती अपराध वाले बदमाशों के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत गांव व शहरों में मुनाई कराई जा रही है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि इससे दबाव के चलते वांछित बदमाश खुद सरेंडर कर देंगे। सभी थानों को मुनादी कराने के लिए कहा गया है।

Published on:
28 Apr 2018 03:12 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा