8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर

कैराना उप चुनाव काे लेकर ये तारीख हैं महत्वपूर्ण, जानिए कैसे पूरा हाेगा चुनाव का यह चरण

कैराना लाेकसभा उपचुनाव काे लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैँ। क्या तैयारी हैं कितने वाेटर हैं जानिए इस खबर में

Google source verification

सहारनपुर। कैराना उपचुनाव काे लेकर शामली ही नहीं सहारनपुर में भी तैयारियां तेज हाे गई हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि दाे कैराना लाेकसभा क्षेत्र में सहारनपुर की भी दाे विधानसभा लगती हैं। इनमें गंगाेह आैर नकुड़ विधानसभा शामिल हैं। यही कारण है कि सहारनपुर में भी कैराना उपचुनाव काे लेकर सहारनपुर जिले में भी तैयारियां तेज हाे गई हैं। डीएम पीके पांडेय आैर एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार काे यहां पत्रकाराें से वार्ता की आैर बताया कि चुनाव काे लेकर क्या तैयारियां की गई हैं।