मुजफ्फरनगर

सपा के पूर्व राज्यमंत्री मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी

कांधला की छात्रा सोनी कश्यप हत्याकांड में पैरवी कर रहे पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप को मिली धमकी
2 min read
shamli

शामली. जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में तीन माह पूर्व हुई 12वीं कक्षा की छात्रा सोनी कश्यप की हत्या के मामले में परिजन व पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप को पैरवी करने और फैसला न करने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी बीरसेन की पुत्री गांव गंगेरू के कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। 13 दिसंबर को छात्रा स्कूल की छुट्टी होने के बाद दर्जनों छात्राओं के साथ पैदल ही अपने गांव लौट रही थी। इसी बीच गांव के नजदीक पहुंचने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इस प्रकरण को लेकर कश्यप समाज की पंचायतें भी हुई। बता दें कि उक्त मुकदमे की पैरवी सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप कर रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति तमंचा लेकर मृतक छात्रा के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक छात्रा के पिता को तमंचे के बल पर धमकाते हुए कहा कि मामले में फैसला कर लो, नहीं तो सुधाकर सिंह कश्यप और तेरे परिवार का हाल भी सोनी कश्यप जैसा ही कर देंगे। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप को धमकी की बात से उन्होंने इनकार किया है।

Published on:
12 Mar 2018 10:07 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी