मुजफ्फरनगर

रक्षाबंधन पर एसएसपी ने दो लड़कियों को दिया एेसा अनोखा गिफ्ट की खुशी से झूम उठीं

एसएसपी ने दो लड़कियों को एक दिन का थाना अध्यक्ष बनाया तो वहीं महिला एसआई को चौकी इंचार्ज बनाया

2 min read
रक्षाबंधन पर एसएसपी ने दो लड़कियों को दिया एेसा अनोखा गिफ्ट की खुशी से झूम उठीं

मुजफ्फरनगर. सूबे में योगी सरकार आने के बाद अब हर त्योहार थानों में भी मनाया जाने लगा है। डीजीपी के आदेश पर पूरे यूपी के थानों में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुजफ्फरनगर में भी पुलिस के आलाधिकारी ने थानों में रक्षाबंधन मनाया। जहां एसएसपी ने महिलाओं, युवतियों व महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। इस मौके पर दो लड़कियों व एक महिला एसआई को उनकी मांग के अनुसार अनोखा गिफ्ट भी दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने दो लड़कियों को जहां एक एक दिन का थाना अध्यक्ष बनाया तो वहीं महिला एसआई को चौकी इंचार्ज बना दिया। इस दौरान सभी महिलाओं व युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर रिटायर्ड शिक्षक को ‘रक्षा’ करना पड़ा भारी, उतार दिया मौत के घाट

दरअसल, यूपी डीजीपी ओपी सिंह के आदेश के बाद यूपी के थानों में रक्षबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुज़फ्फरनगर में भी एसएसपी अंनत देव तिवारी व एसपी सिटी ओमवीर सिंह सहित पुलिस के आलाधिकारियों ने सभी थानों मे जाकर रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं, युवतियों व महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई और उनकी रक्षा व सुरक्षा का पूरा भरोसा व संकल्प लिया। वहीं जब एसएसपी ने युवतियों से गिफ्ट मांगने के लिए कहा तो दो लड़कियों ने हाथ खड़ा कर थाने का चार्ज ही मांग लिया। वहीं एक महिला एसआई ने रक्षाबंधन के गिफ्ट के नाम पर गांधी कालोनी चौकी इंचार्ज का पद मांग लिया। इस पर थाने में मौजूद भीड़ के होश उड़ गए।

इसके बाद एसएसपी ने तत्काल दोनो युवतियों को गिफ्ट के तौर पर आयुषी शर्मा को सिविल लाइन थाने का एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बना दिया। वहीं शना थानवी को नई मंडी कोतवाली का कोतवाल बना दिया। साथ ही महिला एसआई निधि चौधरी को गांधी कालोनी का चौकी इंचार्ज बना दिया। तीनों पद मिलते ही बहुत खुश नजर आई। उन्होंने इस अनोखे गिफ्ट के लिए एसएसपी को धन्यवाद भी दिया।

ये भी पढ़ें

रक्षाबंधन के बाद फिर गोलियों तड़तड़ाहट से गूंजा वेस्ट यूपी, एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली
Published on:
27 Aug 2018 11:06 am
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो