1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन के बाद फिर गोलियों तड़तड़ाहट से गूंजा वेस्ट यूपी, एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Aug 2018, 9:28 AM IST

bulandshahr

रक्षाबंधन के बाद फिर गोलियों तड़तड़ाहट से गूंजा वेस्ट यूपी, एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

बुलंदशहर. पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आ रही है। सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की एक बार फिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम भी बदमाशों की गोली से बाल-बाल बचे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश से एक पिस्टल और कारतूस के खाली खोखे के साथ कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रा मिली एेसी हालत में, उसने जो बताया, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

दरअसल, यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह की तरफ से रक्षाबंधन के मद्देनजर आदेश जारी किया गया था कि सड़कों पर होने वाली आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हर जिले की पुलिस देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाएगी। इसी आदेश के तहत सिकन्द्राबाद पुलिस को देर रात एनएच-91 के सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दिल्ली की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें सिकन्द्राबाद कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस की एक गोली 50 हजार के इनामी सोनू को जा लगी। वहीं मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि घायल बदमाश सोनू पर लगभग एक दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। सोनू सिकन्द्राबाद के नूरपुर में कुछ दिन पहले एक हत्या की घटना को अंजाम दे चुका है।

भाई को राखी बांधकर बहन पति के साथ लौट रही थी घर, तभी रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि दोनों की हो गई मौत

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल इनामी बदमाश सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से इलाके में नाकाबंदी की गई, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी। मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी सोनू बुलन्दशहर के खुर्जा का रहने वाला है। बदमाश सोनू ने बताया कि वह अपने साथी के साथ सिकन्द्राबाद में एक और हत्या करना चाहता था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इनामी सोनू की साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाश से एक पिस्टल और कारतूस के खाली खोखे के साथ कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जबकि फरार बदमाश की अब भी तलाश की जा रही है।

शहीद परिवारों काे यहां किया गया सम्मानित, देश भक्ति के गीतों से सराबाेर हुए लोग, देखें वीडियो-