2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमर सिंह का फूटा गुस्सा, अखिलेश यादव- मुलायाम व आजम के बारे में कही एेसी बात

अमर सिंह का फूटा गुस्सा, अखिलेश यादव- मुलायाम व आजम के बारे में कही एेसी बात

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 26, 2018

akhilesh yadav

अमर सिंह का फूटा गुस्सा, अखिलेश यादव- मुलायाम व आजम के बारे में कही एेसी बात

लखनऊ. राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अखिलेश यादव के चुनाव जीतने पर विष्णु मंदिर बनवाने वाले बयान को लेकर घेर लिया है। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर आजम खान व अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश समाजवादी नहीं बल्कि नामजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं।

समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

अमर सिंह ने इस वीडियो में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए अमर सिंह ने कहा है कि तुम्हारे पिता के राजनीतिक पुत्र आजम खां ने एक बयान में कहा है कि अमर सिंह को काट देना चाहिए, मेरी बेटियों पर तेजाब फेंकना चाहिए। कहा कि आपके और आपके परिवार में भी बेटियां व बहुएं हैं। हमने उनकी मदद की थी, लेकिन जब तुम लोगों की वजह से मैं जेल में था तब न तुम आए और न ही तुम्हारे पिता मेरे परिवार के आंसू पोंछने आए।


अखिलेश के द्वारा विष्णु मंदिर बनाने वाले बयान पर दिया ये जवाब

अमर सिंह ने आगे कहा कि अखिलेश तुम्हें विष्णु मंदिर बनाने का पूरा हक है, तुम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हो, तुम नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हो। तुम्हारा बनाया हुआ और तुम्हारे पिता का बनाए हुए राजनीतिक पुत्र अजाम खान ने बयान दिया कि अमर सिंह जैसे लोगों को काटना चाहिए। उनकी जवान हो रही बेटियों के उपर तेजाब फेंकना चाहिए।

बता दें कि अखिलेश यादव ने किछ दिन पहले कहा था कि एघर सत्ता में आए तो उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा और इसमें भव्य मंदिर भी होगा। उन्‍होंने कहा कि भगवान विष्‍णु का यह मंदिर कंबोडिया के विश्‍व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तरह होगा।

आजम खान को बताया राक्षस

अमर सिंह ने आजम को राक्षस बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ देश के हिंदू समाज से अपील करूंगा। इसके लिए मुझे सांप्रदायिकता का तमगा बेशक मिले।अमर सिंह ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब स्वाभिमान त्यागना नहीं है। मैं अशफाक उल्ला खां और अबुल कलाम जैसे राष्ट्रवादी मुसलमानों का सम्मान करता हूं, लेकिन आजम का नहीं जिन्होंने मुलायम सिंह के जन्मदिन समारोह के बाद अबू सलेम और दाउद को आदर्श बताया था। जिसने पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी बताया है और भारत माता को डायन कहा।