2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रा मिली एेसी हालत में, उसने जो बताया, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

विश्वविद्यालय परिसर में फैल गर्इ सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2018, 9:04 PM IST

meerut

विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रा मिली एेसी हालत में, उसने जो बताया, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थिति तपोवन में छात्रा ऐसी हालात में मिली की पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामला दबाने की कोशिश की तो किसी ने थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। थाना पुलिस के मौके पर पहुंचते ही पूरा मामला खुल गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के तपोवन में एक छात्रा के लहूलुहान हालत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती को मेडिकल में भर्ती कराया। युवती ने अपने प्रेमी पर हमले का आरोप लगाया है।

लहूलुहान हालत में मिली छात्रा ने यह बताया

विवि परिसर स्थित तपोवन में शाम को सुरक्षाकर्मियों ने एक युवती को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने युवती को मेडिकल में भर्ती कराया। युवती के चेहरे के ऊपर धारदार हथियार से वार किए गए थे। कुछ देर बाद होश में आने पर युवती ने बताया कि वह बीए फाइनल र्इयर की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक पिछले काफी समय से उसके प्रेम संबंध जाहिदपुर निवासी मोनू से थे। एक वर्ष पूर्व उसने मोनू के साथ आर्य समाज मन्दिर में शादी भी कर ली थी और परिजनों को शादी की जानकारी दिए बिना दोनों अपने-अपने घरों पर रह रहे थे। आज मोनू ने एसएससी का फार्म भरवाने के लिए निशा को मेरठ बुलाया था। बागपत अड्डे से निशा को लेकर मोनू विश्वविद्यालय पहुंचा और दोनों तपोवन में घूमने आए थे। छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका मोनू से विवाद हो गया और मोनू ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। प्रेमिका को लहूलुहान हालत में छोड़कर मोनू फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची युवती की मां ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं। उसके पति नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैै।

आरोपी प्रेमी फरार

प्रेमिका को घायल करके आरोपी प्रेमी फरार हो गया है। युवती ने पुलिस को उसके घर का पता बताया है। पुलिस ने जब आरोपी के घर पर छापा मारा तो वह घर से गायब मिला। वहीं युवक के परिजनों ने पूरी घटना से अनभिज्ञता जताई हैै।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश