बिजनौर. रक्षाबंधन के जश्म में रविवार को जहां पूरा देश सराबोर था। वहीं, बिजनौर के दो परिवारों में मताम छा गया। दरअसल, यहां एक बहन अपने पति के साथ भाइयों को राखी बांधकर अपने घर लौट रही थी। तभी सड़क हादसे में उनकी बाइक सामने से आ रही कार से जा भिड़ी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 महिला सहित एक युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। वहीं, इस हादसे की खबर पाते ही रक्षाबंधन की खुशी मना रहे परिवार के घर में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि पुलिस ने ही मृतकों के घर वालों को इस दर्दनाक हादसे की सूचना दी थी।