1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर रिटायर्ड शिक्षक को ‘रक्षा’ करना पड़ा भारी, उतार दिया मौत के घाट

गढ़मुक्तेश्वर में पेड़ काटने का विरोध करने पर सेवानिवृत्त शिक्षक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Aug 2018, 10:25 AM IST

hapur

रक्षाबंधन पर रिटायर्ड शिक्षक को 'रक्षा' करना पड़ा भारी, उतार दिया मौत के घाट

हापुड़. जिले में एक सेवानिवृत्त शिक्षक पेड़ काटने का विरोध करना भारी पड़ गया। पेड़ काटने को विरोध करने पर सेवानिवृत्त शिक्षक की बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र भोगापुर रोड पर रविवार की देर शाम एक सेवानिवृत्त शिक्षक के पेड़ काटने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों द्वारा शिक्षक का शव घसीटते हुए ले जाते देख लोगों ने शोर मचाया तो हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। वहीं, पीड़ित के परिजन ने हत्या की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, क्षेत्र के गांव रतनगढ़ निवासी 65 वर्षीय किशनपाल चौहान सलारपुर इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक थे। किशनपाल वर्तमान में ब्रजघाट में ही रह रहे थे। इनकी भोगापुर रोड पर कृषि भूमि है। परिजन ने बताया कि रविवार की शाम करीब 7 बजे किशनपाल खेत पर घूमने गए थे। तभी उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके खेत से पेड़ काट रहे हैं। किशनपाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में किशनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को घसीटकर दूसरे खेत में डालने की कोशिश कर रहे थे। तभी दूसरे खेत में मौजूद लोगों ने आरोपियों को देख लिया और शोर मचा दिया। शोर मचते ही आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।