मुजफ्फरनगर

आधी रात में किशोरी को घर से उठा ले गए युवकों ने पहले किया गैंगरेप, इससे भी मन नहीं भरा तो छत पर ले जाकर…

किशोरी से सामूहिक बलात्कार के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2019, 2:47 PM IST
gangrape
आधी रात में किशोरी को घर से उठा ले गए युवकों ने पहले किया गैंगरेप, इससे भी मन नहीं भरा तो छत पर ले जाकर...

मुजफ्फरनगर. वहशी दरिंदो द्वारा एक नाबालिग युवती को घर से जबरन उठाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यही नहीं घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को छत से धक्का देकर मारने का भी प्रयास किया है। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का जिला महिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करा दिया है। पीड़ित युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल, मामला जनपद मुजफ्फरनगर थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां गुरुवार की रात गांव निवासी उसमान (काल्पनिक नाम) अपनी पत्नी के साथ गांव सीकरी में उर्स मेले में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनकी नाबालिक बेटी अपनी भाभी के साथ घर पर ही मौजूद थी। बताया जा रहा है कि रात के समय किशोरी जब शौच के लिए घर के बाहर निकली तो तभी मौका पाकर पड़ौस के ही गौरव, रवि और एक अज्ञात युवक किशोरी को घर से उठाकर दूसरे मकान में ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। किशारी के शोर मचाने पर आरोपियों ने युवती को जान से मारने की नियत से मकान की छत से धक्का दे दिया, जिससे युवती के पैर में गंभीर चोंट आई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बता दें कि घटना दो सम्प्रदाय से जुड़ी होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।

मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ गैंगरैप और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Updated on:
21 Jan 2019, 2:47 PM IST
Published on: