मुजफ्फरनगर

दारुल उलूम देवबंद से लौट रहे दो मौलवियों की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर

Highlights- मुजफ्फरनगर जिले में देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा- दारुल उलूम देवबंद से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे दोनों भाई- दोनों भाईयों की मौत से परिवार में मातम का माहौल

less than 1 minute read
devband-darul-uloom.jpg

मुजफ्फरनगर. जिले में देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मौलवियों की मौत का मामला सामने आया है। जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजफ्फरनगर स्थित देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोवाली बाइपास के नजदीक हुई है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय इंतजार और उसका छोटा भाई 22 वर्षीय इश्तखार दोनों अलग-अलग मस्जिदों में मौलवी थे। दोनों बाइक पर सवार होकर शनिवार देर शाम दारुल उलूम देवबंद से मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बगोवाली बाइपास के नजदीक पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। एक साथ दोनों भाईयों की मौत से क्षेत्र में दुख का माहौल है।

Published on:
15 Dec 2019 02:38 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा