10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव की युवती को 20 दिन तक बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, जिंदा जलाने की भी दी धमकी

Highlights: -मामला नोएडा के सेक्टर-49 थाने का है -युवती ने अपने ही गांव के युवक पर 20 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया -जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Dec 2019, 2:13 PM IST

images.jpeg

नोएडा। हैदराबाद (Hyderabad) और उन्नाव (Unnao) का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इस बीच उन्नाव की एक और युवती से दुष्कर्म (Rape Case) करने का मामला सामने आया है। जिसमें युवती ने अपने ही गांव के युवक पर 20 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस (Noida Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : भारत से 7000 KM दूर Delhi-NCR की हवा से घुटने लगा लोगों का दम, 1 मिनट में ही निकल आए आंसू

दरअसल, मामला नोएडा के सेक्टर-49 थाने का है। जहां उन्नाव की रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायत देकर अपने ही गांव के युवक पर आगाहपुर गांव में 20 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवती द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक उन्नाव की रहने वाली युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है और वहीं पर रहती है। वह अपने ही गांव के रहने वाले बदन सिंह ठाकुर से बातचीत करती थी जो नोएडा में किराये पर रहता है। आरोप है कि वह करीब एक महीने पहले युवती से मिलने पहुंचा था और उसको कार में डालकर नोएडा के आगाहपुर इलाके में ले आया। यहां 20 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें : Diabetes समेत कई बीमारियों की 1100 दवाएं 80 फीसदी तक हुई सस्ती, अधिक दाम मांगने पर यहां करें फोन

युवती ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसको धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से मार देगा। साथ ही अगर पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की तो जलाकर मार देगा। उसने किसी तरह से मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इस मामले में सीओ तृतीय विमल कुमार सिंह ने बताया कि केस पुराना है। आरोपी युवक और युवती एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।