दरअसल, औषधि निर्माण संघ द्वारा क्रिटिकल केयर, डायबीटिज, हृदय, इंफेक्शन समेत कई बीमारियों में उपयोगी करीब 1100 दवाओं के दामों में कटौती की गई है। यूपी की अपर मुख्य सचिव डॉ. अनिता भटनागर जैन द्वारा इस बाबत सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि हर जिले में मौजूद मेडिकल शॉप पर इस आदेश की कॉपी चस्पा की जाए। जिससे कि ग्राहक को इसकी जानकारी हो सके और वह दवा के निर्धारित पैसे ही चुकाए।