मुजफ्फरनगर

UP पुलिस के इस जांबाज सिपाही को सलाम, नहर में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर में पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना ठिठुरती सर्दी में गंगनहर में छलांग लगाकर महिला की जान बचाई
2 min read
muzaffarnagar
UP पुलिस के इस जांबाज सिपाही को सलाम, नहर में डूब रही महिला को जान पर खेलकर बचाया, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. यूपी पुलिस को लेकर जनता की अलग-अलग राय और सोच हो सकती है, जिसमें पुलिस पर संगीन आरोप लगते रहे हैं। लेकिन, आज भी पुलिस में ऐसे नौजवान सिपाही हैं, जो अपनी जान पर खेल कर लोगों की जान बचाने से भी पीछे नहीं रहते है। ऐसी ही बानगी उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर में देखने को मिली है। जहां उस समय एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना ठिठुरती सर्दी में गंगनहर में छलांग लगाकर एक महिला की जान बचा ली।

दरअसल, एक महिला गृह कलह के चलते सोमवार को आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूद गई थी। जैसे ही पुलिस को महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली तो थाना रतनपुरी में तैनात पुलिस कांस्टेबल सतबीर ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में छलांग लगा दी और नहर के ठंडे पानी में कई मीटर गोते लगाकर महिला को सही सलामत नहर से बाहर निकाल लिया। इस पूरी घटना को एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

महिला ने पूछताछ में अपना नाम अम्मतुल रहमान पत्नी यूसुफ अली, निवासी गांव कल्याणपुर बताया। पुलिस ने महिला के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन भी गंगनहर पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने महिला को बचाने के लिए सिपाही का शुक्रिया अदा किया। पुलिस कांस्टेबल के इस जज्बे को देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जांबाज सिपाही को 5 हजार रुपये का ईनाम देते हुए बधाई दी है। वहीं जांबाज सिपाही सतबीर का कहना है की मैंने अपना कर्तव्य निभाया है।

Published on:
01 Jan 2019 09:24 am
Also Read
View All
Tamanna Malik Kanwar Yatra: बुर्का पहनकर फिर कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, नोटिस के बाद संविधान का दिया हवाला

Tarun Khatik Kanwar Yatra: शिव भक्ति के साथ इंसाफ की गुहार! भाई की याद में निकली अनोखी कांवड़, होली के दिन हुई थी तरुण खटीक की हत्या

POCSO Court Verdict: ‘विवाह से दुष्कर्म का अपराध खत्म नहीं होता’, शादी के बाद भी नहीं मिली राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Kanwar Yatra 2026: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित को क्या आप जानते हैं? ‘जिम वाली कांवड़’ निकालने की वजह भी बताई

कांवड़ यात्रा: 4 से 12 अगस्त तक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पूरी तरह बंद, भारी वाहनों पर 30 जुलाई से ‘नो एंट्री’