मुजफ्फरनगर

VIDEO: 173 शहीदों के नाम का टैटू बनवाने वाले की चेतवानी, 48 घंटे में खाली कर दो शाहीन बाग वरना…

Highlights: -173 शहीदों के नाम गुदवाकर लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं विजय हिंदुस्तानी -विजय हिंदुस्तानी ने शाहीन बाग को लेकर अब बयान दिया है -विजय हिंदुस्तानी ने शाहिन बाग पर लोगों से जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-02-09_13-17-15.jpg

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन इन दिनों सुर्खियों में है। वहीं कोई ना कोई हिंदू संगठन या हिंदूवादी नेता शाहीन बाग को लेकर कोई ना कोई ब्यान देता नजर आ रहा है। ऐसा ही मामला अब मुजफ्फरनगर में भी आया है।

दरअसल, अपने शरीर पर 173 शहीदों के नाम गुदवाकर लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करा चुका विजय हिंदुस्तानी ने शाहीन बाग को लेकर अब बयान दिया है। विजय हिंदुस्तानी ने शाहिन बाग पर चल रहर धरने को बुढाना में लोगों से जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।

शाहीन बाग में धरने पर बैठे लोगों को चेतावनी देते हुए विजय ने कहा कि यदि प्रदर्शनकारी 48 घंटे में शाहीन बाग खाली नहीं करते तो हम लोग लाखों की संख्या में जाकर शाहीन बाग को खाली कराएंगे। विजय ने विवादित बयान देते हुए कहा कि शाहिन बाग में पाकिस्तानी, बांग्लादेशी व सीरिया के लोग हैं, जिन्हें जल्द से भारत को छोड़ देना चाहिए।

आपको बता दें कि विजय हिन्दुस्तानी पहले भी शाहीन बाग से गिरफ्तार हो चुके हैं। इन्होंने अपने शरीर पर 173 शहीदों के नाम के बाद अब सीएए और एनआरसी सपोर्ट का टैटू भी गुदवा लिया है। वहीं वह लगातार सीएए के समर्थन में बयानबाजी कर रहे हैं।

Updated on:
09 Feb 2020 01:23 pm
Published on:
09 Feb 2020 01:22 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी