हापुड़. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में होने वाले अंडर-19 के वर्ल्ड कप के फाइनल (Under 19 World Cup Final) में आज इंडिया (India) व बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम आमने-सामने होंगी। इस मैच भी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज यार्कर किंग कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) पर सभी की नजर रहेगी। हापुड़ (Hapur) के धनोरा गांव का रहने वाले कार्तिक त्यागी से न केवल देशवासियों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, बल्कि उनके कोच अनुभव नरवाल और पिता योगेंद्र त्यागी को पूरा विश्वास है कि कार्तिक फाइनल सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाएगा।