इन देशो में धूम
शायरा की बनाई टोपियां दिल्ली से लेकर उत्तराखंड और अन्य राज्यों के साथ नेपाल, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में भी भेजी जा रही हैं। हथकरघा उद्योग के लिए पहले से मशहूर सहसपुर कस्बे के लिए शायरा की टोपियां नई पहचान बनकर उभरी हैं और भविष्य में शायरा इसे बड़े पैमाने पर शुरू कर ज्यादा महिलाओं को रोजगार देने में जुटी हैं।