मुरादाबाद:CAA के खिलाफ शहर के ईदगाह मैदान में पिछले दस दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहीँ इसमें शामिल होने के लिए अब सियासी दलों के नेता भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज मुरादाबाद पहुंचे, लेकिन हैरानी तब हो गयी, जब धरना स्थल पर पहुँचने से पहले ही उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के उल्लंघन का नोटिस थमा दिया। जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें नोटिस की फ़िक्र नहीं है। वहीँ उन्होंने इस कानून को वापस लेने की मांग सरकार से की।