दरअसल, थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजल में संजीव नाम के व्यक्ति का शव खेत में पड़ा मिला था। जिसके बाद परिजनों ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें थानाभवन पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने बताया कि संजीव की पत्नी रानी का पूर्व में गांव के ही मुकेश व सोनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था।