मुजफ्फरनगर

VIDEO: इस ‘नेता’ का शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

देश के सबसे बड़े किसान संगठन के एक नेता का शर्मसार करने वाला ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर बार बालाओं पर नोट उड़ाता नजर आ रहा है।
2 min read
picture
VIDEO: इस 'नेता' का शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद में देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के एक नेता का शर्मसार करने वाला ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह शराब के नशे में धुत होकर बार बालाओं पर नोट उड़ाता नजर आ रहा है। एक तरफ गरीब किसानों की लड़ाई लड़ने वाली भारतीय किसान यूनियन गन्ने के बकाया भुगतान से लेकर किसानों की तमाम समस्याओं के लिए सरकार से लड़ाई लड़ रही है वहीं दूसरी ओर इसी संगठन के कस्बा पुरकाजी के नगर अध्यक्ष का एक नर्तकी पर नोट उडाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया।

दरअसल, मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के कस्बा पुरकाजी के नगर अध्यक्ष रियासत खलीपा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपने साथियों के साथ नर्तकी पर नोट उडाता नजर आ रहा है। बात यहीं तक ही सीमित नहीं रही। उक्त शख्स कभी अपने हाथों से नर्तकी के मुंह में नोट देता है तो कभी अपने मुंह में नोट लेकर नर्तकी के हाथों में देता नजर आ रहा है।

सैकडों लोगां की मौजूदगी में खुलेआम ऐसी हरकतें कर रहा यह शख्स जनपद के कस्बा पुरकाजी में भारतीय किसान यूनियन का नगर अध्यक्ष रियासत खलीफा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने से यूनियन भी सकते में है। भाकियू के एक बड़े पदाधिकारी ने वीडियो में रियासत खलीफा के होने की पुष्टि की है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में भाकियू द्वारा उक्त नेता के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है या नहीं।

इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के कानूनी सलाहकार व पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि वीडियो वायरल होने की उन्हें जानकारी मिली है, अभी वीडियो मैंने देखा नहीं है। वीडियो देखने के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता करेंगे और उसके बाद इस मामले में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

Updated on:
09 Nov 2018 08:56 am
Published on:
09 Nov 2018 08:56 am
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप