26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा विधायक को कोर्ट ने किया तलब, आरोप सुन हैरान रह जायेंगे आप

समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम को चेक बाउंस के मामले में अमरोहा कोर्ट ने तलब किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 9 Nov 2018, 8:19 AM IST

moradabad

सपा विधायक को कोर्ट ने किया तलब, आरोप सुन हैरान रह जायेंगे आप

मुरादाबाद: जनपद की बिलारी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद फहीम को चेक बाउंस के मामले में अमरोहा कोर्ट ने तलब किया है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आरोप है कि अमरोहा के व्यापारी से बिल्डिंग मैटेरियल का सामान लेने के बाद विधायक ने जो चेक दिया था वो बाउंस हो गया,जब व्यापारी पैसे मांगने विधायक के पास पहुंचा तो उसे धमका कर भगा दिया। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। वहीँ विधायक फहीम ने इस तरह के आरोप से इनकार किया है।

दिवाली की आतिशबाजी से यूपी के इस शहर की हवा सबसे ज्यादा जहरीली, ये हो सकते हैं नुकसान

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक अमरोहा जोया निवासी बजरी बजरफुट व्यापारी मोहम्मद शाने आली से बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने स्कूल निर्माण के लिए दो लाख रूपए का बजरफुट ख़रीदा था। जिसमें भुगतान के लिए विधायक ने चेक से पेमेंट किया। बीती 14 जुलाई को चेक लेने के बाद जब व्यापारी ने भुगतान के लिए बैंक में 17 जुलाई को लगाया तो विधायक के खाते में पर्याप्त पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया।

Bhai dooj 2018: इस मुहूर्त में करें भाई का तिलक और ये उपाय देगा भाई को दीर्घायु

धमकी का आरोप

इसके बाद व्यापारी ने जब पैसे और चेक बाउंस की बात विधायक से की तो विधायक ने धमका कर भगा दिया। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए विधायक को 23 नवम्बर को तलब किया है।

यूपी पुलिस के दरोगा को इस चीज से लगा डर तो युवक के कंधे पर गया चढ़, वीडियो वायरल

विधायक ने आरोप नकारे

उधर विधायक फहीम ने बताया की चेक बाउंस जैसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी को धमकाया है। जानकारी की जा रही है कि आखिर मामला क्या है।