26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति से नाराज़ महिला ने दिवाली के त्योहार की रात को किया ऐसा काम, पति के होश हो गए फाख्ता

3 साल पहले ही इस महिला की हुई थी शादी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 8 Nov 2018, 8:44 PM IST

dulhan file photo

पति से नाराज़ महिला ने दिवाली के त्योहार की रात को किया ऐसा काम, पति के होश हो गए फाख्ता

बिजनौर. बिजनौर के थाना कोतवाली शहर के मोहल्ला शम्भा बाजार की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।इस आत्महत्या के बाद घर वालो में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को उतारकर लाश का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस घटना को लेकर पुलिस मृतिका के पति और घर वालों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- तमंचे से मना रहा था दिवाली, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि सभी रह गए सन्न

शम्भा बिजनौर के रहने वाले हनी अग्रवाल की शादी 3 साल पहले सोनाली नाम की महिला के साथ हुई थी। किसी बात को लेकर काफी समय से सोनाली और उसके पति के बीच मतभेद चल रहा था। इसी बीच बुधवार यानी दिवाली वाली रात किसी बात को लेकर दोनों में एक बार फिर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद सोनाली ने घर के एक कमरे में जाकर अपने सूट के दुप्पटे से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। सीओ सिटी महेश कुमार ने बताया कि बीती रात डायल 100 पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने घर पर दरवाजा बंद करके फांसी लगाई हुई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाज़ा तोड़कर महिला के शव को उतारकर पीएम हाउस भेजवा। महिला के घर वालों को सूचित करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।