मुजफ्फरनगर

बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से फिर हुआ ठंड का अहसास, किसानों को हुआ भारी नुकसान

Highlights: -2 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन प्रभावित हो रहा है -बारिश के साथ चली तेज हवा और आंधी से एक बार फिर ठंड का अहसास हो गया है -मौसम ने करवट बदली और तेज हवा व गरज के साथ झमाझम बारिश हुई

less than 1 minute read
demo.jpg

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत में हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जहां फिर से ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं बारिश के साथ चली तेज हवाओं की वजह से किसानों की गेंहू और सरसों की फसल जमीन पर लेट गई। जिस कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं इसके बाद जिला प्रशासन किसानों के नुकसान के आंकलन में जुट गया है।

दरअसल, उत्तर भारत में पिछले 2 दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन तो प्रभावित हो ही रहा है। लकेिन, बारिश के साथ चली तेज हवा और आंधी की वजह से एक बार फिर ठंड का अहसास हो गया है। मुजफ़्फरनगर की बात करें तो यहां गुरुवार की शाम से मौसम ने करवट बदली और तेज हवा व गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम में ठंडक घुल गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह से ही मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना जताई गई थी। शुक्रवार देर रात ही मौसम का मिजाज बदल गया और रह-रहकर बूंदाबांदी चलती रही। शुक्रवार को हुई अत्यधिक बारिश और जल भराव के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। शनिवार को भी जनपद के कई स्थानों पर हल्की बूंदा बांदी और तेज हवा की वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ गयी।

Published on:
07 Mar 2020 04:56 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश