5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: होली से लगातार 3 दिन होगी झमाझम बारिश, जानिये कब से शुरू होगी गर्मी

Highlights- पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ खत्म हुई बारिश- होली के दौरान नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के बाद फिर होगी बारिश- 15 मार्च के बाद से ही मौसम साफ रहने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2020, 4:10 PM IST

rain-alert.jpg

नोएडा. पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर खत्म होने के कारण नोएडा (Noida) समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में बारिश (Rain) भी समाप्त हो गई है। हालांकि शनिवार सुबह से ही दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा और गाजियाबाद (Ghaziabad) में आसमान में बादल जरूर देखने को मिल, लेकिन कहीं बारिश या छिटपुट बूंदाबांदी नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के बाद होली (Holi) के दिन फिर से बारिश होगी, जो अगले तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फिर लौटी ठंड, होली से इतना गिरेगा तापमान

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण बारिश नहीं हुई है। उन्होंने कहा है कि नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के बाद मंगलवार को फिर से होली के दिन बारिश पड़ने की संभावना है। इसके बाद लगातार तीन दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च के बाद से ही मौसम साफ रहने की संभावना बन रही है। इसके बाद से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सर्दी की तरह गर्मी भी तोड़ेगी पिछले रिकाॅर्ड

बताया जा रहा है कि इस बार सर्दी की तरह ही गर्मी भी मई-जून में रिकाॅर्ड तोड़ेगी। उस दौरान तापमान में एक से डेढ़ सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। माना जा रहा है कि अप्रैल में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। जून शुरू होते ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर देगा। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ा था। वहीं इस बार गर्मी के साथ ही लू का प्रकोप भी ज्यादा झेलना होगा। अप्रैल में ही लू का प्रकोप शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Holi 2020: होली पर 499 साल बाद बन रहा है गजकेसरी योग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव