5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फिर लौटी ठंड, होली से पहले इतना गिरेगा तापमान

Highlights - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव - नाेएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश - IMD के अनुसार दो दिन तक इसी तरह रुक-रुककर होगी बारिश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Mar 2020, 10:23 AM IST

rain.jpg

नोएडा. दिल्ली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अचानक भारी बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की रात से नाेएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश (Rain) हो रही है। नोएडा और गाजियाबाद के साथ कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिन तक इसी तरह रुक-रुककर बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- Sahibabad में तेज बारिश के बीच आसमान से गिरे उल्‍का पिंड!

मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। जबकि हवा की गति भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। रविवार से मौसम के साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे। वहीं इस दौरान तापमान भी 15 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के चलते इसका असर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही बारिश के साथ ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, होली के दो दिन 10 और 11 मार्च को फिर से बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी और मध्यम क्रम की बारिश हाे सकती है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: मार्च के पांच दिनों में 18 वर्ष का रिकार्ड टूटने के बाद अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट