5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: अलर्ट के बावजूद खुली पुलिस की पोल, चीनी मिल मालिक से लूट के बाद मारी गोली

Highlights -गाड़ी ओवरटेक कर लूट के बाद मारी गोली -पत्नी के साथ वापस लौट रहा व्यक्ति -नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर-हाई अलर्ट के बाद हुई घटना ने पुलिस की खोली पोल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 7 Mar 2020, 3:56 PM IST

mbd_loot.jpg

मुरादाबाद: जनपद में बदमाशों को पुलिस का बिलकुल भी खौफ नहीं है। होली को लेकर अलर्ट के बावजूद वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र का है। यहां बदमाशों ने शुक्रवार रात चीनी मिल मालिक की कार ओवेरटेक कर लूट की वारदात करते हुए उसे गोली मार दी। नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीँ उधर पुलिस जल्द बदमाशों के पकड़ने का दावा कर रही है।

‘हवन से खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस’

ये है मामला
शुक्रवार रात लगभग 12:30 बजे थाना मैनाठेर क्षेत्र में कार सवार पति पत्नी के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और गोली मारकर फरार हो गए आ रहा था। बताया जा रहा है रास्ते में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक्सयूवी गाड़ी से ओवरटेक करके उनकी कार को और उनके दो मोबाइल फोन तथा 5000 छीन लिए गए विरोध करने पर कार में सवार व्यक्ति के गोली मार दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शोरूम के चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी महिला, अंदर झांक रहे स्टाफकर्मी को दबोचा

नहीं लगा सुराग
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना अक अनावरण किया जाएगा। फ़िलहाल अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।