5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोरूम के चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी महिला, अंदर झांक रहे स्टाफकर्मी को दबोचा

Highlights- नोएडा के सेक्टर-32 स्थित एक मॉल के शोरूम की घटना- महिला की शिकायत पर आरोपी स्टाफकर्मी गिरफ्तार- पुलिस कोर्ट में पेश भेजा जेल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Mar 2020, 3:18 PM IST

showroom.jpg

नोएडा. उत्तर प्रदेश के सबसे हाइटेक शहर नोएडा में एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला पति के साथ शाॅपिंग करने एक माॅल में पहुंची थी। आरोप है कि महिला कुछ कपड़े लेकर माॅल के ट्रायल रूम में कपड़े बदल रही थी। इसी बीच माॅल में काम करने वाला एक युवक झांकने लगा। महिला की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- लड़की पर तेजाब डालने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई इतनी सजा, अब हर तरफ हो रही तारीफ

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, यह घटना नोएडा के सेक्टर-32 स्थित मॉल में गुरुवार शाम को हुई। महिला अपने पति के साथ माॅल के शोरूम में पहुंची थी। इस दौरान शोरूम से कुछ कपड़े पसंद करते हुए ट्रायल रूम में गई थी। जब वह कपड़े बदल रही थी तो उसे महसूस हुआ कि कोई ट्रायल रूम में झांकने का प्रयास कर रहा है। शक होने के बाद महिला ने गेट खोलकर देखा तो माॅल में कार्य करने वाला एक 21 वर्षीय बाहर ही खड़ा था। इसके बाद महिला सीधे अपने पति के पास पहुंची और पूरा वाक्या बताया।

इसके बाद दंपती ने शोरूम संचालक से युवक की शिकायत करते हुए मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। इस संबंध में डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक बंटी शोरूम में सफाईकर्मी है। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- गोद देने के चार दिन बाद नवजात को देख भर आया मां का दिल, बोली- मेरे कलेजे का टुकड़ा...