5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हवन से खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस’

Highlights . कोरोना वायरस चीन के लिए बना आफत . दुनियाभर के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा कोरोना वायरस . स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Mar 2020, 3:33 PM IST

nand.png

गाजियाबाद। कोरोना वायरस ने चीन के लिए आफत बना हुआ है। धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी कोरोना वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। भारत में कई संदिग्ध मरीज कोरोना के सामने आए है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। साथ ही लोगों से अहतियात बरतने के दिशा-निर्देश शासन ने जारी किए है।

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर, स्कूल की निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक की मौत, 2 घायल

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहर के लोग सजग है। साथ ही बचाव के लोग हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, गाजियाबाद लोनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हवन कराया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस हवा से फैलने वाली बीमारी है। हवन किया जाए तो यह वारस नहीं फैलेगा। भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि हवन करने से सभी प्रकार के वायरस खत्म हो जाते है। यह वैदिक संस्कृति परपंरा है। वातावरण की शुद्ध करने के लिए हमारे पूर्वज हवन पूजा किया करते थे।

उन्होंने कहा कि विज्ञान में भी साफ है कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है। इससे किसी भी वायरस का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने अपने विधानसभा में पूरे विधि विधान के साथ पंडितों से मंत्रोच्चारण कर हवन कराया। साथ ही गौ मूत्र का छिड़काव भी कराया। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि गौमूत्र अमृत के सामान है। पूजा पाठ और गोमूत्र भी कोरोना वायरस का सटीक उपचार है। कोरोना वायरस हवा से फैलने वाली बीमारी है. यदि हवन किया जाए तो यह वारस नहीं फैलेगा

यह भी पढ़ें: होली से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों रुपये की शराब की बरामद